मेला कार्यालय का निरीक्षण करते पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और डीएम मनीष वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि माघ मेला–2026 का सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन हम सभी के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण लगन, निष्ठा एवं टीमवर्क के साथ निभाएंगे। माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सेवा-भाव के साथ मृदु व्यवहार करें। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. अजय पाल शर्मा, जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज कुमार पांडेय, पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार, पुलिस उपायुक्त यमुनापार विवेकचंद्र यादव, सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा, सहायक नोडल पुलिस अधिकारी माघ मेला विजय आनंद आदि मौजूद रहे।