फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : प्रयागराज मंडल की 19 ट्रेनों के समय में होने जा रहा बदलाव, एक जनवरी से लागू होगी नई समय सारिणी

Sat, 27 Dec 2025 05:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Railway News : भारतीय रेलवे की नई समय सारिणी एक जनवरी 2026 से प्रभावी होने जा रही है। इसके तहत प्रयागराज मंडल की 19 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। इसमें कालिंदी एक्सप्रेस, प्रयागराज-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, प्रयागराज लालगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा। 
विज्ञापन
रेलवे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... एक जनवरी से संगम, कालिंदी, प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस समेत 19 ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है। प्रयागराज मंडल के तमाम स्टेशनों पर आने वालीं 19 ट्रेनों के समय में पांच मिनट से एक घंटे तक का बदलाव एक जनवरी से लागू हो जाएगा।

भारतीय रेलवे की नई समय सारिणी एक जनवरी 2026 से प्रभावी होने जा रही है। नई समय सारिणी में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल में संचालित 54 ट्रेनों के समय में परिवर्तन होने जा रहा है। नई समय सारिणी के अनुसार 14164 मेरठ सिटी-सूबेदारगंज संगम एक्सप्रेस का आगमन सुबह 8:30 की जगह 8:25 बजे होगा।

इसी तरह भिवानी जंक्शन से प्रयागराज जंक्शन आने वाली 14118 कालिंदी एक्सप्रेस का पांच मिनट पहले 12:50 बजे आगमन होगा। गाड़ी संख्या 12403 प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस की रवानगी रात 11:10 की जगह 11:05 बजे होगी। 14116 प्रयागराज-डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस भी अब दोपहर 3:20 की जगह 3:10 बजे रवाना होगी।

13310 प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस की रवानगी दोपहर तीन बजे की जगह 2:50 बजे होगी। इसके अलावा कानपुर, अलीगढ़, हाथरस किला, मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय में एक जनवरी से बदलाव होने जा रहा है। वहीं, 14117/14118 प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस समेत एनसीआर जोन की नौ जोड़ी ट्रेनों में आईसीएफ की जगह एलएचबी रेक लगाए जाएंगे।

नई समय सारणी में एनसीआर जोन में 20 जोड़ी नई ट्रेनें, 11 जोड़ी ट्रेनों के विस्तार, एक जोड़ी ट्रेन की आवृत्ति में वृद्धि, 30 ट्रेनों के नंबरों में बदलाव, पांच ट्रेनों के संचालन दिन में संशोधन, पांच ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि, 24 ट्रेनों का प्रयोगात्मक ठहराव, 54 ट्रेनों के समय में परिवर्तन, सात ट्रेनों की गति में वृद्धि दिखाई गई है। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन

48 ट्रेनों का दिखाया गया है प्रयोगात्मक ठहराव

प्रयागराज-लालगढ़ समेत 48 ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर प्रयोगात्मक ठहराव भी दिखाया गया है। बता दें कि 17 जनवरी 2025 से ही प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस का राजस्थान के रामगढ़ स्टेशन पर ठहराव शुरू किया गया है। ट्रेन का यह ठहराव 2025 की समय सारिणी में नहीं दर्शाया गया था जो अब 2026 की समय सारिणी में दर्शाया जा रहा है। इसी तरह 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस का ओरछा रेलवे स्टेशन पर 30 मई से शुरू हुआ प्रयोगात्मक ठहराव भी नई समय सारिणी में शामिल किया गया है।

स्पेशल ट्रेनों को भी समय सारिणी में किया जा रहा शामिल

रेलवे की समय सारिणी में इस बार स्पेशल ट्रेनों को भी शामिल किया जा रहा है। कुल 18 विशेष ट्रेनें समय सारिणी में शामिल की गई हैं। इसमें सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक स्पेशल, अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा नई समय सारिणी में 20 जोड़ी नई ट्रेनें, 11 जोड़ी ट्रेनों के विस्तार आदि को भी दिखाया गया है।
विज्ञापन

30 ट्रेनों के समय में किया गया है परिवर्तन

नई समय सारिणी में एनसीआर जोन द्वारा संचालित 30 ट्रेनों के नए नंबर को भी दर्शाया जा रहा है। सूबेदारगंज से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली जम्मू मेल का नंबर 14033/14034 की जगह अब 20433/20434 हो गया है। हालांकि, यह ट्रेन चार जनवरी से इसी नए नंबर से संचालित हो रही है लेकिन समय सारिणी में इस नए नंबर को पहली बार शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें