गंगापार के पदाधिकारी
गंगापार कार्यकारिणी में बृजेश त्रिपाठी, किरन त्रिवेदी, महेश पांडेय, ईश्वर चंद्र बिंद, रोहित केसरी, तुलसीराम सरोज, अमरजीत कुशवाहा, डाॅ. राजीव कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज निषाद, अनिरुद्ध सिंह पटेल, संतोष शुक्ला को महामंत्री, आशीष प्रजापति, राजू पाल, सुशील तिवारी, रंजू भारती, संगीता पटेल, मृगेंद्र सिंह, शंकर लाल गौतम, अक्षत तिवारी को जिला मंत्री, आशीष केसरवानी को कोषाध्यक्ष, कुलदीप सोनी को कार्यालय मंत्री, लता विश्वकर्मा, अमरेश मिश्रा, प्रभाकर दुबे और आत्माधर दुबे को सह कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं, सत्यम मिश्रा को सोशल मीडिया, विमलेश पटेल, देवेंद्र गिरि को सह सोशल मीडिया एवं भूपेंद्र प्रताप सिंह को मीडिया प्रभारी और उमेश तिवारी, धीरेंद्र मिश्र को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पवन प्रकाश गुप्ता को आईटी संयोजक, दीपक तिवारी और कार्तिकेय त्रिपाठी को सह आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। गंगापार में 55 सदस्यीय कार्यसमिति भी घोषित की गई है।
यमुनापार के पदाधिकारी
भाजपा यमुनापार में संतरा देवी बिंद, राजेश्वरी तिवारी, पुष्पराज सिंह पटेल, राजेश धनगर, सविता शर्मा, देवी सिंह पटेल, सुधाकर पांडेय, अनिल मिश्रा को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। प्रदीप पांडेय, रामसुख कुशवाहा, रत्नाकर सिंह पटेल को महामंत्री, अजय सिंह, गौतम भारती, मनीषा देवी कोल, अजीत कुमार मिश्रा, पृथ्वीपाल सिंह, प्राची चौबे, प्रेमकली पाल और नागेश्वर निषाद को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अनूप केसरवानी को कोषाध्यक्ष, दिलीप चतुर्वेदी को मीडिया प्रभारी, सतीश विश्वकर्मा को आईटी संयोजक, आनंद तिवारी को कार्यालय मंत्री एवं सुभाष कनौजिया को सोशल मीडिया संयोजक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।