फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं की उपलब्धता के लिए सक्रिय हुए अफसर

विज्ञापन
medicine
विज्ञापन
शूगर, बीपी की जरूरी दवाओं के साथ आई ड्राप की कमी का संज्ञान प्रशासन ने लिया है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को जोरदारी से उठाया तो प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक समेत अन्य अफसरों ने मंगलवार को थोक दवा विक्रेताओं के साथ मेडिकल स्टोर संचालकों से इस संबंध में पूछताछ की। उनसे कहां, क्या दिक्कतें हैं, इस बारे में जानकारी लेने के बाद दवाओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए लखनऊ, वाराणसी से आने वाले वाहनों के लिए पास जारी कराने की बात कही गई।
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने इस बारे में औषधि निरीक्षक समेत स्वास्थ्य विभाग के अफसरों जानकारी ली। निर्देश दिए गए कि दिक्कतों को दूर कराकर दवाओं की उपलब्धता हर हालत में ठीक कराएं। दवाओं की कमी का कारण वाहनों की आवाजाही पर रोक बताने पर गैर जिलों से वाहन पास जारी कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक गोविंद लाल गुप्ता ने इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे को उन दवाओं की सूची भेजी, जिसकी किल्लत है।
उनसे कहा गया है कि वितरकों से कहें जो दवाएं नहीं हैं, मेडिकल स्टोर वालों को उसका सब्सिट्यूट दें और ग्राहकों को समझाने की बात कही है। अध्यक्ष के मुताबिक अगले 24 घंटों में दवाओं की किल्लत समाप्त होने के आसार हैं। कुछ गाड़ियां लखनऊ से निकली हैं, जो रात तक या बुधवार को यहां पहुंचेंगी।
फुटकर दवा विक्रेता संघ के महामंत्री लालू मित्तल के मुताबिक थोक विक्रेताओं के यहां दवाओं का स्टाक समाप्त होने से दिक्कत है। फुटकर दवा विक्रेताओं ने मंगलवार को भी इंसुलिन खोजी लेकिन उन्हें नहीं मिली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शूगर, बीपी की दवाओं की उपलब्धता जरूरी है। आई ड्राप की कहीं-कहीं अनुपलब्धता है, जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें