फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले साथ छूटा, जब दुनिया छोड़ी तब भी नहीं मिल पाए अपने

Wed, 15 Apr 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : news
विज्ञापन
 कोरोना वायरस का खौफ इतना बढ़ गया है कि एक युवक के परिजन उसके अंतिम दर्शन तक नहीं कर सके। मुंबई से लाए गए दशरथ के शव को प्रशासन ने सीधे श्मशान घाट पर ले जाकर दफना दिया। शव लाने वाले रिश्तेदार को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र की कर्मा पुलिस चौकी अंतर्गत बरौली गांव के रहने वाला दशरथ भारतीया मुंबई कमाने गया था। बताया जाता है कि होली के दिन से ही दशरथ की तबीयत खराब थी। दो दिन पहले हुई मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मंगलवार देर शाम शव को मुंबई से उसके पैतृक गांव लाया गया। कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने शव को घर न ले जाकर सीधे घूरपुर स्थित मोहनी का पूरा श्मशान घाट पर दफना दिया।  इस दौरान सीएचसी अधीक्षक तरुण पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। उधर मृतक के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई और शव ले आने वाले रिश्तेदार को आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम गांव में नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें