लालगोपालगंज के इमामगंज में नमाजियों को खिताब करते मौलाना
इमामगंज स्थित रजा जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले खिताब करते हुए मदरसा मखदूमिया मेंडारा शरीफ से आए मौलाना कारी कलामुद्दीन ने नमाज के आदाब और मस्जिद में दाखिल होने के तौर-तरीकों पर रोशनी डाली। उन्होंने नमाजियों को खिताब करते हुए कहा कि पहली कतार में नमाज अदा करना अल्लाह की नजर में बेहद महबूब अमल है, जिसका सवाब भी सबसे अधिक है।
शुक्रवार को रजा जामा मस्जिद जुमे की नमाज के लिए अकीदतमंदों की भीड़ रही। अंत में उन्होंने सभी नमाजियों से मस्जिद के आदाब का ख्याल रखने की अपील की। इसके बाद मौलाना अब्दुल कुद्दूस कादरी ने जुमा की नमाज अदा कराई।