फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की तलाश में दबिश, नहीं लगा कोई सुराग

Sat, 02 Mar 2019 01:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन

फेसबुक पर देश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी छात्र का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। शुआट्स में बीएससी बायोटेक के अंतिम वर्ष के छात्र एहतशाम उल हसन की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार को दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। अब पुलिस आरोपी पर देशद्रोह की धारा लगाने पर विचार कर रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुआट्स में एहतशाम के दोस्तों से भी पूछताछ की गई। इस मामले में पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के उधमपुर जिले के सम्सीपोरा निवासी एहतशाम उल हसन शुआट्स से बीएससी बायोटेक फाइनल ईयर का छात्र है। उसने अपने फेसबुक पेज पर बृहस्पतिवार की सुबह देश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। छात्रों ने देखा तो विरोध शुरू हो गया। किसी छात्र ने शुआट्स कालेज की साइट पर उसकी टिप्पणी को टैग कर दिया। इसके बाद शुआट्स प्रशासन को पता चला। वहां हड़कंप मच गया। प्रशासन ने महेवा में स्थित एक लॉज में रहने वाले छात्र एहतशाम को तुरंत तलब कर लिया। इस बीच कुलपति के आदेश पर प्राक्टोरियल बोर्ड की बैठक भी बुला ली गई। प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्र से पूछताछ शुरू की तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर बोर्ड ने उसे सस्पेंड करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। यह सुनते ही सकपकाया एहतशाम वहां से बहाना बनाकर निकला और फिर गायब हो गया।

उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता  नहीं चला। प्राक्टोरियल बोर्ड ने उसे कालेज से निष्कासित करते हुए नैनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को कश्मीरी छात्र की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह अपने कमरे पर नहीं मिला। वहां ताला लगा हुआ था। उसके दोस्तों से भी पूछताछ हुई, लेकिन कोई भी उसका पता नहीं बता पाया। विवेचक प्रिंस दीक्षित ने बताया कि लड़के की तलाश की गई लेकिन वह मिला नहीं है। वह अभी डरा हुआ है। यहीं कहीं छिपा है। उसकी खोज की जा रही है। मामला आईटी एक्ट का है, इसलिए साइबर सेल को ट्रांसफर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें