पुलिस का दावा है कि पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने फायर भी झोंका। इनके कब्जे से 4.95 लाख रुपये, तीन तमंचे, कारतूस, चार मोबाइल व स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। पकड़े गए बदमाशों में बृजेश मिश्रा निवाी चोलापुर, रोशन सिंह निवासी लंका व आकाश मौर्या निवासी बड़गांव जिला वाराणसी शामिल थे। उनके बताने पर सोनभद्र राबर्ट्सगंज निवासी शशि पांडेय पत्नी राकेश पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया। फरार साथियों के नाम लल्ला पांडेय, राजा दुबे उर्फ नीलेश व विनीत उपाध्याय बताया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फिरौती के पांच लाख रुपयों में से पांच हजार रुपये गाड़ी के तेल व खाने आदि में खर्च कर दिए थे। बताया कि फरार लल्ला की व्यापारी से लंबे समय से जान-पहचान थी और उसने ही यह साजिश रची। प्लानिंग उसके बेटे को अगवा करने की थी लेकिन वह नहीं मिला तो व्यापारी को ही कार में खींच लिया गया। गिरफ्तार महिला के बारे में बताया कि अपहरण के बाद व्यापारी को उसी महिला के घर में रखा गया था।