फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) का परिसर कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर थमने के बाद एक बार फिर से गुलजार हो गया है। परास्नातक पाठ्यक्रम के सभी छात्रों के साथ बीटेक तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष और पीएचडी के छात्र-छात्राओं की ऑफलाइन कक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। वहीं, बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं अप्रैल से शुरू होंगी। विद्यार्थियों के परिसर में आने से हॉस्टलों में भी रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

संस्थान में मार्च 2020 से ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर पीएचडी एवं बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए परिसर खुला था। लेकिन कोरोना की दूसरी एवं तीसरी लहर के चलते परिसर को पुन: बंद करना पड़ा था। सारी गतिविधियां ऑनलाइन चल रही थीं। अब 22 मार्च से परिसर में ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू हो गई हैं। जल्द ही बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों को भी कक्षाओं के लिए परिसर बुलाया जाएगा। रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेश तिवारी ने बताया कि 22 मार्च यानी मंगलवार से पीएचडी, एमटेक और एमबीए के सभी वर्ष की कक्षाएं आफलाइन मोड में शुरु हो गई है। वहीं, बीटेक तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्रों के लिए भी ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें