फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग पदाधिकारी को भेजी अश्लील तस्वीरें व मैसेज

Mon, 28 Dec 2020 01:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महिला आयोग की एक पदाधिकारी को फोन पर अश्लील फोटो व मैसेज भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भुक्तभोगी की ओर से मामले की लिखित तहरीर कर्नलगंज थाने में दी गई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


भुक्तभोगी की ओर से पुलिस अफसरों को पत्र भेजकर घटना की जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि उनके मोबाइल पर लगातार तीन दिनों तक अश्लील मैसेज व तस्वीरें भेजी गईं। पहली बार 14 दिसंबर को उनके पास मैसेज व तस्वीरें आईं। इसके बाद अगले दिन यानी 15 व फिर 17 दिसंबर को फिर ऐसा ही किया गया।

खास बात यह कि तीनों ही बार अलग-अलग नंबरों से तस्वीरें व मैसेज भेजे गए। तीनों ही बार उन्हें एक मोबाइल नंबर भी भेजा गया और इस  पर कॉल करने को भी कहा गया। ऐसे में इस बात की भी आशंका है कि तीनों ही बार मैसेज व तस्वीरें भेजने वाला एक ही व्यक्ति है। भुक्तभोगी की ओर से मामले की शिकायत एसपी क्राइम से की गई। मामले की जानकारी पर अफसरों ने आदेशित किया और फिर कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। 

हफ्ते भर बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, इंस्पेक्टर को जानकारी नहीं

इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज होने में हफ्ते भर का वक्त लग गया। भुक्तभोगी की ओर से 18 दिसंबर को पत्र भेजकर मामले की शिकायत अफसरों से की गई थी। लेकिन रिपोर्ट कई दिन बाद दर्ज हो सकी। एक चौंकाने वाली बात यह भी रही कि जब इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवन कुमार दीक्षित से बात की गई, उन्होंने प्रकरण से अनभिज्ञता जताई। उनका कहना था कि महिला आयोग के आदेश पर मुकदमे तो अक्सर लिखे जाते हैं। फिलहाल किसी पदाधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ हो, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें