फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम-सीएम व गृहमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, मुकदमा 

Sat, 17 Jul 2021 11:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • तस्वीर पर लगाया क्रॉस का निशान, जेल में है आरोपी युवक
विज्ञापन
पीएम मोदी-गृहमंत्री शाह और मुख्यमंंत्री योगी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने का मामला सामने आया है। जिस युवक के फेसबुक अकाउंट से यह तस्वीर अपलोड किया गया वह मौजूदा समय में जेल में है। मामले का संज्ञान लेते हुए धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन


वायरल तस्वीर में एक युवक पोस्टर लिए नजर आ रहा है जिसमें पीएम-सीएम व गृहमंत्री के साथ ही दो अन्य लोगों की तस्वीरें हैं। खास बात यह कि सभी पांच तस्वीरों पर क्रॉस का निशान बनाया गया है। पोस्टर लिए हुए युवक की तस्वीर शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पड़ताल में पता चला हस्सन चकिया नाम के फेसबुक अकाउंट से यह तस्वीर फेसबुक पर अपलोड की गई।

यह भी पता चला कि हस्सन चकिया शातिर अपराधी है जो अभी कुछ दिनों पहले ही घर पर चढक़र फायरिंग के मामले में सरेंडर कर जेल गया है। इससे पहले उसने मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर बम-गोलियों से हमला किया था जिसमें तीन लोग जख्मी हुए थे। मामले की जानकारी मिलने पर अफसरों ने जांच पड़ताल कराई। इसके बाद फेसबुक अकाउंट यूजर के नाम से मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में साइबर सेल से भी मदद ली जाएगी। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें