फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 349 पहुंची, 21 और नए मरीजों में हुई लक्षण की पुष्टि

Wed, 12 Oct 2022 08:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भले ही साफ सफाई व्यवस्थित करने और फागिंग आदि कराने का दावा किया जा रहा है, जबकि शहर के कई इलाकों में अभी भी गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासनिक दावों में डेंगू की रोकथाम के लिए भले ही कितने भी कदम उठाने की बात कहीं जा रही है, लेकिन डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहीं कारण है कि अब तक जिले में डेंगू के 349 मरीज मिल चुके हैं। वहीं बुधवार को 21 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन



नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भले ही साफ सफाई व्यवस्थित करने और फागिंग आदि कराने का दावा किया जा रहा है, जबकि शहर के कई इलाकों में अभी भी गंदगी का अंबार लगा है। डेंगू के लिहाज से शहर के सबसे संवेदनशील इलाकों में शामिल अशोक नगर में भी कई स्थानों पर गंदगी लगी है।


सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी लगातार डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे हैं। मलेरिया विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों में 306 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 34 मरीजों का एसआरएन, बेली समेत विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 9 मरीज घर पर ही रहकर इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें