फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News : दुष्कर्म का आरोपी इंटर कॉलेज प्रबंधक का बेटा गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

Mon, 27 Oct 2025 02:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उतरांव थाने की पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी इंटर कॉलेज प्रबंधक के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर मध्य प्रदेश की एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाने की पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी इंटर कॉलेज प्रबंधक के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर मध्य प्रदेश की एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है और प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही है। करीब तीन वर्ष पहले उसकी मुलाकात सरायइनायत स्थित एक कॉलेज में उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अर्पित पाल से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। आरोप है कि इसी बहाने उसने कॉलेज में ले जाकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इन्कार कर दिया।

पीड़िता की तहरीर पर 24 अक्तूबर को उतरांव थाने में अर्पित पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को उतरांव क्षेत्र के इनायतपट्टी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें