फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी-ट्रिपलआईटी की 150 सीटों पर एनआरआई को प्रवेश

Mon, 10 Jun 2019 11:00 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों (एनआरआई) के आश्रितों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) एवं भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (ट्रिपलआईटी) में तय सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की 11 जून को अंतिम तिथि है। एनआईटी एवं ट्रिपलआईटी में एनआरआई छात्र-छात्राओं को डायरेक्ट एडमीशन ऑफ स्टूडेंट एब्रॉड (डीएसएसए) के तहत प्रवेश दिया जाता है। अबकी बार डीएसएसए के तहत प्रवेश की जिम्मेदारी एनआईटी कर्नाटक, सूरथकल को सौंपी गई। प्रवेश को लेकर भारत से विदेश में जाकर बसे एनआरआई परिवारों में उत्सुकता है। 
विज्ञापन


मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में कुल 141 सीट एवं भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (ट्रिपलआईटी) में 10 सीटों पर डीएसएसए के तहत प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को वह जिस देश का नागरिक है, वहां से सब्जेक्ट टेस्ट स्कोर (सैट) एनआईटी को भेजना होता है। 11 जून तक प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को सैट के अंक संबंधित देश की ओर से कराई गई परीक्षा के आधार पर तैयार करके भेजा जाता है। एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी के अनुसार डीएसएसए के तहत प्रवेश के लिए पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थी चार से आठ अगस्त के बीच संबंधित संस्थान में करें रिपोर्ट
डीएसएसए के तहत प्रवेश में पहले चरण के लिए सीटों का आवंटन 24 जून को होगा। पहले चरण में आवंटित सीटों के लिए कन्फर्मेशन 24 से 27 जून के बीच होगा। दूसरे चरण के लिए सीटों का आवंटन 30 जून को और आवंटित सीटों के लिए कन्फर्मेशन 30 जून से तीन जुलाई के बीच होगा। तीसरे चरण की सीटों का आवंटन छह जुलाई को और आवंटित सीटों के लिए कन्फर्मेशन छह से नौ जुलाई के बीच होगा। तीसरे चरण की सीटों के आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को एक बार फिर अपने विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा। डीएसएसए के तहत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी को संबंधित एनआईटी और ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए चार से आठ अगस्त के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें