फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Tax : अब प्रयागराज से वाराणसी की कार से सिंगल यात्रा पर देने होंगे 230 रुपये टोल टैक्स

Sun, 02 Jun 2024 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्राधिकरण के क्षेत्रीय परियोजना निदेशक पंकज मिश्र के अनुसार लालानगर टोल प्लाजा पर कार जीप, वैन सहित अन्य लाइट मोटर वाहन को राहत देते हुए सिंगल यात्रा करने के लिए 230 रुपये और आने जाने के लिए 340 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
UP toll plaza rates - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) की टोल टैक्स की बढ़ी दरें शनिवार की आधी रात से लागू हो जाएंगी। टोल की नई दरें अलग-अलग राजमार्गों के लिए प्रस्तावित की गई हैं। लेकिन, छोटे और कॉमर्शियल वाहनों पर क्रमश:10-15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। प्राधिकरण के क्षेत्रीय परियोजना निदेशक पंकज मिश्र के अनुसार लालानगर टोल प्लाजा पर कार जीप, वैन सहित अन्य लाइट मोटर वाहन को राहत देते हुए सिंगल यात्रा करने के लिए 230 रुपये और आने जाने के लिए 340 रुपये निर्धारित किया गया है। व्यावसायिक छोटे वाहन और मिनी बस की दरें पांच से 10 रुपये तक बढ़ाई गई हैं। इसी प्रकार बस और ट्रक पर 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


एचसीएम और ईएसई वाहनों पर भी 15 रुपये सिंगल यात्रा पर दर बढ़ाई गई है। ओवरसीज्ड वाहनों पर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। चुनाव को देखते हुए दरें मार्च के अंतिम सप्ताह में लागू करने से रोकी गई थीं। इसी तरह 20 किमी की सीमा में सिंगल यात्रा के लिए पंजीकृत वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी। ऐसे वाहनों को टोल टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ऐसी पंजीकृत कारें, जीप, वैन और लाइट मोटर व्हीकल पर सिंगल यात्रा के लिए 115 रुपये ही टोल के रूप में देना होगा।

विज्ञापन

लालानगर टोल टैक्स की नई दरें

वाहन के प्रकार             सिंगल यात्रा दोनों तरफ पास वाले वाहन

कार, जीप, वैन लाइट मोटर 230             340             7590
लाइट व्यवसायिक वाहन 370             550             12260
बस और ट्रक             770             1155             25690
एचसीएम ईएसई या एमएवी 1210             1815            40285
ओवरसीज्ड वाहन             1470 2205             49040
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें