नदियों में प्रदूषण, बांध का प्रभाव
इन पक्षियों की संख्या लगातार कम होने के पीछे नदियों का प्रदूषित होना और बांध बनाए जाना है। इंडियन स्कीमर रेत में अपने अंडे देते हैं। अपने अंडों को गर्मी से बचाने के लिए ये अपने अंडों पर नदी का पानी भी डालते हैं। मगर बांध बनने से इनके घोंसले टिक नहीं पाते हैं।
इन पक्षियों को बचाने के लिए मैंने बाम्बे नेचुरलढ हिस्ट्री सोसायटी से संपर्क किया है। उनकी ओर से किए गए शोध के आधार पर इन पक्षियों को बचाने की लगातार कोशिश है।
- डॉ.अर्पित बंसल, लैप्रोस्कोपी व कैंसर सर्जन
वन विभाग की ओर से इंडियन स्कीमर पक्षी को बचाने के लिए कछार के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जाता है। इसके अलावा अब वाइल्ड लाइफ से जुड़ी बड़ी सोसायटी से संपर्क करके उनके साथ विचार विमर्श किया जा रहा है। - कुंज बिहारी वर्मा, सहायक वन संरक्षक