फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अब पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम से सामानों की बुकिंग सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत रामबाग पार्सल कार्यालय में अब क्यूआर डिस्प्ले डिवाइस से भुगतान की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी पार्सल कार्यालयों को डिजिटल किया गया है। यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सीआरआईएस की ओर से बनाए गए पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से पार्सलों की बुकिंग करने की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे बुकिंग में दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से एसएमएस द्वारा पार्सल की बुकिंग, लोडिंग व अनलोडिंग की सूचना मिलेगी। साथ ही एसएमएस से प्राप्त पीआरआर नंबर का उपयोग कर पार्सलों की लोकेशन ग्राहक लाइव देख सकेंगे।
यह सुविधा वाराणसी मंडल के प्रयागराज रामबाग, वाराणसी सिटी, मऊ, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी व आजमगढ़ स्टेशन के पार्सल कार्यालयों में शुरू की गई है। इन कार्यालयों में अब ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। पार्सल बुकिंग कैशलेस होगी।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी मंडल के 10 स्टेशनों पर पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम में डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड लगाया गया है। उपभोक्ता अपने पार्सल का भुगतान क्यूआर कोड से कर सकेंगे। उपभोक्ता पार्सल बुकिंग की जानकारी http://parcel.indianrail.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें