फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 Match: अमर चौधरी बने भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के कप्तान, मुंबई और भुनेश्वर में खेली जाएगी सीरीज

Tue, 26 Nov 2024 10:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीरीज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और भुनेश्वर में खेली जाएगी। छोटा बघाड़ा निवासी सूर्य कुमार चौधरी के पुत्र अमर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज होने के साथ ही मध्यक्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं। 
 
विज्ञापन
अमर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) और यूनी स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित भारतीय विश्वविद्यालय व ऑस्ट्रेलियन विश्वविद्यालय की टीम के बीच पांच टी-20 मैच की सीरीज के लिए प्रयागराज के अमर चौधरी को भारतीय विश्वविद्यालय टीम का कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन


अमर चौधरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सीरीज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और भुनेश्वर में खेली जाएगी। छोटा बघाड़ा निवासी सूर्य कुमार चौधरी के पुत्र अमर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज होने के साथ ही मध्यक्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं। अमर चौधरी इस वर्ष गुवाहाटी (असम) में 10 से 16 मार्च तक हुई विजी ट्रॉफी प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र विश्वविद्यालयीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनाये गए थे। अमर का चयन इसी प्रतियोगिता में किये गए प्रदर्शन के आधार पर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें