फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सामुदायिक संक्रमण का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई, गुजरात से आने वाले लोगों के लगातार कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद अब जिले में सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हिदायत के बाद भी बाहर से आने वाले लोग मनमानी कर रहे हैं। होम क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। निगरानी समितियां पूरी तरह फेल नजर आ रही हैं। यह लापरवाही जिले के लिए भारी पड़ सकती है। जिले में पहली बार अप्रैल माह में 6 तब्लीगी जमात के सदस्य कोरोना संक्रमित मिले थे। जिससे हड़कंप मच गया था। प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए थे। उनके ठीक होने के बाद जनपद कोरोना मुक्त हो गया। बीते दस दिनों से मुंबई, दिल्ली और गुजरात से प्रवासी श्रमिकों के आने के बाद जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले संक्रमित लोगों से कम्युनिटी टांसमिशन का खतरा बना हुआ है। रानीगंज के बसहा गांव में मुंबई से आए युवक ने अपनी भाभी व तीन भतीजियों को संक्रमित कर दिया। घर में रहने वाली बालिकाएं व महिला संक्रमण होने के बाद गांव में घूमती रहीं। जिससे यहां संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसी तरह पट्टी के सलाहपुर में मुंबई से आए भारत सिंह की संदिग्ध मौत हो गई। हालांकि उनकी जांच नहीं हो सकी थी। संदेह के चलते स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के लोगों की जांच कराई थी। जिसमें बहू समेत परिवार के सदस्य व पड़ोसी संक्रमित निकले थे। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले दिनों में बाहर से आए लोग सामुदायिक संक्रमण का कारण बन सकते हैं।
बाहर से आने वाले लोगों को 21 दिनों होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश है, लेकिन वह मनमानी कर रहे हैं। होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग बाजारों के साथ गांव में भी घूम रहे हैं। उनकी यह लापरवाही जिले के लोगों के लिए भारी पड़ सकती है। होम क्वारंटाइन रहने वाले लोगों की निगरानी के लिए बनी निगरानी समितियां भी सबकुछ जानते हुए चुप्पी साधे रहती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की सिरदर्दी बढ़ गई है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों को पूरी तरह से होम क्वारंटाइन रहना होगा। अगर उन्हें जरा भी दिक्कत होती है तो तुरत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। बाहर से आने वाले लोगों के घूमने से दिक्कत बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें