फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आयोग की भर्तियों की होगी सीबीआई जांच!

Mon, 13 Mar 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पीसीएस प्री का रिजल्ट
विज्ञापन
 प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियाें की सीबीआई जांच की मांग कर रहे प्रतियोगियों में भी उम्मीद जगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कई बार आयोग तथा अन्य संस्थाओं की भर्तियों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा चुके हैं। इतना ही नहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य नेताओं ने छात्रों के आंदोलन की अगुवाई भी की थी। ऐसे में प्रतियोगियों का कहना है कि अब भाजपा के पास कोई बहाना नहीं है और आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच होकर रहेगी।
विज्ञापन


आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रतियोगी 2013 से आंदोलनरत हैं। इसमें भाजपा नेताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इतना ही नहीं भाजपा तथा एबीवीपी ने प्रतियोगियों के समानांतर आंदोलन भी चलाया। लोकसभा चुनाव की चुनावी सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि भाजपा की सरकार बनी तो आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच होगी। हालांकि, केंद्र में सरकार बनने के बाद गृहमंत्री तथा भाजपा के अन्य नेता पीछे हट गए।

उनका कहना था कि सीबीआई जांच की संस्तुति प्रदेश सरकार को करनी होगी। प्रदेश सरकार इसकी संस्तुति करती है तो केंद्र सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार है। हालांकि इस तर्क के बावजूद भाजपा नेता प्रतियोगियों के आंदोलन में शामिल रहे। विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने एक बार फिर पीसीएस-2015 में एक छात्रा के साथ हुई नाइंसाफी का मुद्दा उठाते हुए सफाई की बात कही थी। ऐसे में प्रतियोगियों में उत्साह है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अवनीश पांडेय आदि कहना है कि अब भाजपा की केंद्र और प्रदेश दोनों जगह सरकार है। इसलिए कोई अड़चन नहीं है। अवनीश का कहना है कि समिति का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें