फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अब हल्दी पर चढ़ा महंगाई का रंग, बारिश के चलते आवक हुई कम, तकरीबन दोगुनी हुई कीमत

Fri, 04 Aug 2023 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीते दो माह से टमाटर के साथ ही तमाम हरी सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। अब इसी कड़ी में दाल और सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाले मसाले भी रिकार्ड बनाने पर आमादा हैं। जीरे की बात करें तो एक वर्ष में इसका दाम 500 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बीमारियों का रामबाण इलाज करने वाली हल्दी भी महंगाई की राह पर चल पड़ी है। महंगाई का रंग चढ़ने की वजह से बाजार में हल्दी अब तक के उच्चतम दाम पर पहुंच गई है। फुटकर बाजार में साबुत हल्दी का दाम 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष अगस्त में इसका अधिकतम दाम 120 रुपये प्रति किलो था। इसी तरह जीरा, सोंठ, छोटी इलायची और सौंफ के दाम में भी हुई अप्रत्याशित वृद्धि ने लोगों को खासा परेशान कर दिया है।

विज्ञापन


बीते दो माह से टमाटर के साथ ही तमाम हरी सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। अब इसी कड़ी में दाल और सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाले मसाले भी रिकार्ड बनाने पर आमादा हैं। जीरे की बात करें तो एक वर्ष में इसका दाम 500 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया है। इसी तरह सोंठ के दाम में भी 150 से 200 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हो गई है।

बताया जा रहा है कि हल्दी की आवक इन दिनों कम हो गई है। बेमौसम बारिश की वजह से इसकी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना में इसकी बुआई भी किसानों ने कम की है। फुटकर कारोबारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि हल्दी के दाम पिछले वर्ष की तुलना में 50 फीसदी तक बढ़े हैं। छह माह पूर्व हल्दी का दाम 110 रुपये किलो था जो अब बढ़कर 150 रुपये हो गया है।

वहीं, दूसरी ओर जीरे की उपज में कमी के चलते इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसी प्रकार अदरक की किल्लत ने सोंठ को महंगा कर दिया है। सौंफ के दाम भी आम उपभोक्ताओं की पहुंच से बाहर हो गए हैं। थोक कारोबारी दीपक केसरवानी ने कहा कि मसालों के दाम में इन दिनों तेजी से वृद्धि हुई है। अजवाइन, लौंग, हल्दी, जीरा, मिर्च, पिसी धनिया, मेथी आदि सभी के दाम बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन

जीरे का दाम काफी दिनों से बढ़ रहा है। हल्दी भी उसकी राह पर चल दी है। तकरीबन सभी मसालों के दाम में बीते कुछ समय के दौरान बढ़ोत्तरी हुई है। - गिरधारी अग्रवाल, मसाला थोक कारोबारी


मसाले का नाम अगस्त 2022 का दाम अगस्त 2023 का दाम
हल्दी 100-120 180-200

मिर्च साबुत 250-300 300-360

सोंठ 220-280 400-450
जीरा 250-300 650-750

अजवाइन 200-260 300-350
छोटी इलाइची 1400-1800 2200-3000

काली मिर्च 550-650 700-800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें