फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अब शिक्षक व कर्मी करा सकते हैं स्वास्थ्य बीमा, कैशलेस पॉलिसी लागू, 12 दिसंबर से शुरू होगा पंजीकरण

Fri, 09 Dec 2022 11:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के लिए पंजीकरण 12 से 26 दिसंबर के बीच होगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में सभी बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक पंजीकरण बेसिक शिक्षा की वेबसाइट  basiceducation.up.gov.in पर उपलब्ध लिंक forms.gle/ywvdmskH7mpsbpd38 पर कराया जा सकता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए कैशलेश सामूहिक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लागू कर दी है। यह पॉलिसी ऐच्छिक होगी। इसके तहत तीन, पांच, सात व दस लाख रुपये का साल भर का बीमा होगा। इसमें पति-पत्नी, आश्रित दो बच्चे व माता-पिता भी शामिल हो सकेंगे। अलग-अलग बीमा राशि व सदस्यों के हिसाब से पॉलिसी का प्रीमियम अलग-अलग होगा।

विज्ञापन



स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के लिए पंजीकरण 12 से 26 दिसंबर के बीच होगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में सभी बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक पंजीकरण बेसिक शिक्षा की वेबसाइट  basiceducation.up.gov.in पर उपलब्ध लिंक forms.gle/ywvdmskH7mpsbpd38 पर कराया जा सकता है। पॉलिसी के प्रचार-प्रसार के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक स्तर पर रोस्टर तैयार कर शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों के साथ बैठक करके पॉलिसी के लाभ बताएंगे। इसके लिए जिलावार लक्ष्य निर्धारित कर पंजीकरण कराने को कहा गया है।

पॉलिसी की खास बातें
सभी प्रकार की बीमारी के इलाज समेत सभी सुविधाएं पॉलिसी लेने के पहले दिन से मिलेगी। पॉलिसी लेने के लिए किसी भी चिकित्सीय जांच की जरूरत नहीं होगी। मातृत्व चिकित्सा की सुविधा पहले दिन से अनुमन्य होगी, जो अन्य किसी पॉलिसी में नहीं होती। सेवारत कर्मचारी की अधिकतम आयु 62 वर्ष व आश्रित माता-पिता की अधिकतम आयु 85 वर्ष होगी। आश्रित माता-पिता की अधिकतम आयु किसी अन्य बीमा पॉलिसी में 70 वर्ष से अधिक नहीं है। सभी बीमा धारकों को कैशलेश कार्ड दिए जाएंगे, जिससे देश के किसी भी नेटवर्क  वाले अस्पताल में कार्ड के आधार पर कैशलेश चिकित्सा की सुविधा मिल सकेगी। पॉलिसी के अंतर्गत आयुष चिकित्सा भी अनुमन्य होगी। बीमा एक साल के लिए होगा।
विज्ञापन

ये होगी प्रीमियम
बीमा राशि    दंपती    दंपती व दो बच्चे    दंपती दो बच्चे व माता-पिता
3 लाख    18500    21000    45000
5 लाख    24300    28000    58000
7 लाख    28100    32400    65000
10 लाख    34000    39200    76000


अन्य कर्मचारियों की तरह ही शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा सुविधा 
उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा की मांग लंबे समय से सरकार से की जा रही थी। उन्होंने चिकित्सा सुविधा देने का स्वागत किया है। लेकिन सरकार की ओर से सामूहिक बीमा के द्वारा यह सुविधा जो दी जा रही है, इसका प्रीमियम अन्य कर्मचारी कैशलेस सुविधा से बहुत अधिक है। शिक्षकों को भी कर्मचारी कैशलेस सुविधा की तरह चिकित्सा सुविधा देनी चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें