फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिसंबर से क्रूज चलाने की तैयारी

Sun, 25 Nov 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
संगम जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को दिसंबर से क्रूज पर भ्रमण का मौका मिलेगा। मेला प्रशासन अगले महीने से यह सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए 30 बजरे भी मंगाए गए हैं। हालांकि अभी टिकट की दर तथा बुकिंग व्यवस्था पर निर्णय नहीं हो पाया है। इस पर निर्णय के बाद ही क्रूूज सेवा शुरू करने की तारीख घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने किला घाट से सुजावन देव मंदिर के बीच क्रूज चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पांच स्थानों पर स्टेशन बनाए गए हैं। यह सुविधा देव दिवाली से ही शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत जलपोत विभाग की ओर से क्रूज मंगा भी लिया गया। यहां तक कि प्रशासनिक कार्यों के लिए क्रूज का संचालन शुरू कर दिया गया, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी। इसकी मुख्य वजह टिकट बुकिंग की व्यवस्था नहीं हो पाना है। इसके अलावा स्टेशन के लिए संबंधित विभागों की भी अनुमति भी नहीं ली गई है। चूंकि, दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री और उससे पहले मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद है। ऐसे में अब दिसंबर के पहले सप्ताह में क्रूज सेवा शुरू करने की कवायद की जा रही है। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि  जल पोत विभाग के क्रूज कोकिला घाट से सुजावन देव के बीच चलाया गया। उसका संचालन अब भी जारी रहेगा। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से 30 बजड़े और मंगाए जाएंगे। दिसंबर के पहले सप्ताह से श्रद्धालुओं के लिए भी इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टिकट की दर, बुकिंग आदि व्यवस्था पर जल्द निर्णय ले लिया जाएगा।

किला घाट से सुजावन देव मंदिर के बीच क्रूज सेवा के लिए पांच स्टेशन (जेट्टी) बनने हैं। इनमें से अभी दो बने हैं। तीन जेट्टी का निर्माण भी जल्द पूरा होने का दावा किया जा रहा है। क्रूज सेवा शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से जेट्टी निर्माण को लेकर अनुमति भी लेनी होगी।
विज्ञापन


क्रूज तथा मोटरबोट सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की भी व्यवस्था होगी। अफसरों का कहना है कि  सभी जेट्टी पर काउंटर खोलने की योजना है। इसके अलावा ऑनलाइन काउंटर भी खोले जाएंगे। यह प्रयागराज मेला प्राधिकरण की वेबसाइट से लिंक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें