फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अब लोगों की एक काल पर शिकायत का होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों और तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ने मरीजों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे जन संपर्क अधिकारी और आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी तक पहुंचाने के लिए मोबाइल नंबर की सुविधा दी है।
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरबी कमल ने बताया की मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं। इन नंबरों को प्रत्येक वार्ड, ट्राॅमा, इमरजेंसी व अन्य स्थानों पर चस्पा किया जाएगा। मरीजों व तीमारदारों की शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के अंदर किया जाएगा। यह नंबर मेरी निगरानी में होंगे।


जारी मोबाइल नंबर
1- आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी – मो. नं. 8005000167 (24 घंटे सेवा)
2- प्रमुख अधीक्षक कार्यालय – मो. नं. 8005000168 (प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक)
3- जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) – मो. नं. 8005000169 (प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक)


इस नई व्यवस्था से अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है, कि मरीजों और तीमारदारों की शिकायतों का समाधान अब और अधिक पारदर्शी एवं त्वरित रूप से किया जा सकेगा। -डॉ. आरबी कमल, प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें