फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अब आर-पार की लड़ाई

Mon, 07 Jul 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग को लेकर रेलकर्मियों ने एक बार फिर आंदोलन की तैयारी की है। रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ ने मांगों को लेकर नौ जुलाई को जुलूस निकालने एवं प्रदर्शन करने का एलान किया है। इंप्लाइज संघ का यह प्रदर्शन उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा, मथुरा, झांसी, कानपुर, अलीगढ़ और ग्वालियर समेत संपूर्ण जोन में होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में रविवार को मंडल कार्यालय में महामंत्री आरपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ओपीएस लागू करने के लिए जुलूस निकाले जाने पर सहमति बनी। इसके अलावा न्यू पेंशन स्कीम रद कर यूपीएस में पांच संशोधन करने के लिए कहा गया। चंदन सिंह ने कहा कि ओपीएस लागू करने के लिए सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच के आह्वान पर नुक्कड़ मीटिंग व जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में कार्यकारी महासचिव अखिलेश सिंह राठौर, संयुक्त महासचिव आलोक सहगल, एस रामाराव, दिवाकर शुक्ला, राकेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार और अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें