फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अब इफको निःशुल्क करेगा मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जांच

Sun, 04 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। खेतों की मिट्टी अच्छी और उसमें सभी पोषक तत्व मौजूद रहेंगे तभी किसानों को अच्छा उत्पादन मिलेगा। इसे लेकर इफको की ओर से जिले के किसानों की मृदा का परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए इफको किसान सेवा केंद्र घियानगर के प्रभारी अमन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के 500 से अधिक किसानों के खेतों के मृदा का निःशुल्क परीक्षण कराए जाने का निर्णय लिया गया है। किसान अपने खेतों की मिट्टी का नमूना किसान सेवा केंद्र पर भेजें। जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। इफको द्वारा मृदा परीक्षण का यह अभियान सोमवार से चलाया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें