फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पोस्टमार्टम से शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 04 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौत। ग्राम जसवां निवासी एक छात्र जो प्रयागराज शहर में रहकर बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को परिजनों को सूचना मिली की छात्र ने किराये के कमरे में फंदा बनाकर जान दे दी है। शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया जाता है क्षेत्र के जसवां गांव निवासी नीरज पांडेय का दूसरे नंबर का बेटा 24 वर्षीय अर्पित पांडेय जॉर्जटाउन प्रयागराज मे किराये का कमरा लेकर रहता था। वह बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। पोस्टमार्टम के बाद अर्पित का शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में मातम सा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें