खुशहाली और समृद्धि का सुखद योग
ऐसे में पांच महायोगों के एक साथ मिलन से होली पर खुशहाली और समृद्धि की प्राप्ति का सुखद संयोग बन रहा है। इस बार पूर्णिमा बृहस्पतिवार को दोपहर भद्राकाल में 01:31 बजे लग जाएगी। दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर 12:48 बजे कर पूर्णिमा रहेगी। पूर्णिमा भद्राकाल में आरंभ हो रही है रात 1:10 बजे तक भद्राकाल रहेगा। ऐसे में भद्राकाल के बाद ही होलिका दहन करना फलदायी रहेगा।
होली: शुभ मुहूर्त
होलिका दहन 17 मार्च को बृहस्पतिवार के दिन होगा। इस दिन पूर्णिमा पर होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 01:10 बजे के बाद है। यह अवधि 01 घंटे 10 मिनट की है। अबीर-गुलाल की होली 18 मार्च को है। इस दिन भद्रा दिन में 1:31 बजे लग जाएगा।
पूर्णिमा तिथि: बृहस्पतिवार की दोपहर 01:31 बजे शुरू होगी, जो 18 मार्च की दोपहर 12: 48 बजे तक रहेगी।
वैश्विक उथल-पुथल के बीच इस बार की होली ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण हर किसी के लिए लाभप्रद होगी। इस बार होली पर महायोगों का मिलन बेहद खास है। एक साथ पांच योग इस होली को शुभदायी बना रहे हैं। - पं. ब्रजेंद्र मिश्र, ज्योतिषाचार्य।