फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साथ आएंगे गृहकर, जलकर बिल

Tue, 19 May 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहरियों को अब गृहकर और जलकर के बिल अलग-अलग नहीं मिलेंगे। दोनों बिल मकान मालिकों को एक साथ भेजे जाएंगे। नगर निगम सदन में महापौर सहित पार्षदों ने इस पर सहमति जता दी है। यह फैसला नगर निगम और जलकर विभाग में कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण लिया गया है। नई व्यवस्था में दोनों विभाग थोडे़-थोड़े कर्मचारियों को लगाकर बिलों का वितरण कराएंगे।
विज्ञापन


 अगले कुछ दिनों में भवनों में बिल भेजने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पिछले दिनों यह प्रस्ताव निगम सदन में रखा गया। लंबी चर्चा के बाद महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने गृहकर और जलकर का बिल एक साथ भेजने पर सहमति जता दी। इसके तहत गृहकर और जलकर के बिल पूर्व की भांति अलग-अलग ही होंगे लेकिन उसे मकान मालिकों को एक साथ भेजा जाएगा। इससे मकान मालिकों को भी फायदा होगा। उन्हें दोनों बिलों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें