इसके तहत प्रयागराज एक्सप्रेस के संचालन के अवसर पर यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजा गया और क्यूआर कोड स्कैन करने के पश्चात ही यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई |
इसी क्रम में अब बृहस्पतिवार से बोर्डिंग पास की सुविधा भी रेलवे द्वारा शुरू की गई। जंक्शन पर इसके लिए चार अलग से काउंटर भी बनाए गए। इन्हीं चार काउंटरों पर टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा टिकट की जाँच के पश्चात यात्री को यात्रा हेतु बोर्डिंग पास जारी करने की सुविधा प्रदान की गई है |
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
काउंटर पर कैमरे के माध्यम से अपनी आईडी दिखाएंगे यात्री
कांटेक्ट लेस टिकट चेकिंग सुविधा के अंतर्गत प्रयागराज जं से यात्रा प्रारंभ करने वाले यात्रियों के टिकट की जांच हेतु चार काउंटर बनाए गए हैं। इन पर टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा पीएनआर/ क्यूआर कोड के माध्यम से टिकट की जांच की जाएगी । काउंटर पर यात्री कैमरे के माध्यम से अपनी आईडी प्रस्तुत करेगा। जो ड्यूल डिस्प्ले द्वारा यात्री एवं टिकट चेकिंग स्टाफ दोनों को दिखाई देगा।
टू वे कम्युनिकेशन सिस्टम द्वारा यात्री से सूचना का आदान-प्रदान भी किया जाएगा | समस्त जानकारी उपयुक्त पाए जाने पर टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा यात्री को यात्रा हेतु बोर्डिंग पास जारी किया जाएगा। जिस पर यात्रा से संबंधित समस्त जानकारी अंकित होगी | इस व्यवस्था के लागू होने के पश्चात ट्रेन में टिकट चेकिंग स्टाफ का कार्य अत्यंत आसान हो जायगा और उसे यह मालुम होगा कि कितने यात्रियों के टिकट चेकिंग का कार्य किया जा चुका है |
होली पर रेलवे की खास तैयारी
रिजर्वेशन काउंटर में शिफ्ट किए गए अनारक्षित टिकट के भी काउंटर:- 0प्रयागराज जं पर अभी तक आरक्षित एवं अनारक्षित हाल अलग – अलग थे। लेकिन अब, काउंटर की संख्या कम होने के कारण आरक्षित एवं अनारक्षित काउंटर को एक ही हाल में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही अनारक्षित टिकट काउंटर हाल में रेलवे ने बोर्डिंग पास के काउंटर बना दिए हैं।
थर्मल स्क्रीनिंग के बिना प्लेटफार्म पर प्रवेश नहीं:- प्रयागराज जंक्शन पर बोर्डिंग पास के बाद ही यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। प्लेटफार्म पर प्रवेश से पूर्व यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया की जाएगी । थर्मल स्क्रीनिंग में उपयुक्त पाए जाने पर ही यात्री को प्लेटफार्म के अंदर प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी |
अन्य स्टेशनों पर भी शुरू होगी बोर्डिंग पास की सुविधा प्रयागराज मंडल के अंतर्गत प्रयागराज जं पर बोर्डिंग पास की सुविधा प्रयोग के तौर पर प्रयागराज एक्सप्रेस में प्रारंभ की गई है । इसकी सफलता के पश्चात प्रयागराज मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी यह सुविधा प्रारंभ की जाएगी |
इसकी पूर्व कांटेक्ट लेस टिकट चेकिंग सुविधा के अंतर्गत बोर्डिंग पास जारी किये जाने हेतु की गई समस्त तैयारियों का निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक ने किया | इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंशू पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार सिंह , वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं गृह रखरखाव प्रबंधक शिव सिंह ,स्टेशन निदेशक अनुपम सक्सेना आदि मौजूद रहे।