फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर-घर कटेंगे ऑनलाइन बिल

Mon, 25 Jan 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जिस तरह बिजली के बिल देने के लिए कर्मचारी मशीन लेकर घरों में पहुंचते हैं, जल्द ही उसी तरह गृहकर के बिल भी मिलने शुरू होंगे। नगर निगम के कर्मचारी मशीन लेकर घरों में जाएंगे, बिल निकालकर देंगे और तत्काल गृहकर भी जमा करा लेंगे। खास यह कि यह ऑनलाइन मशीन नगर निगम मुख्यालय के सरवर से जुड़ी होगी और टैक्स जमा होते ही कंप्यूटर में दर्ज हो जाएगा। इससे किसी तरह की गड़बड़ी या धांधली की भी आशंका नहीं होगी। नगर निगम इस काम के लिए स्पॉट बिलिंग मशीन (एसबीएम) खरीदने जा रहा है। नए वित्तीय वर्ष में एसबीएम से बिलिंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गृहकर जमा करने के लिए नगर निगम मुख्यालय समेत सभी जोनल कार्यालयों में कंप्यूटर लगे हैं। यहां जमा होने वाले बिलों का विवरण सीधे निगम के मुख्य सरवर में अपडेट होता रहता है लेकिन बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है जो मैनुअल बिल जमा करते हैं। इसके लिए निगम के कर्मचारी घरों, दुकानों में वसूली के लिए जाते हैं और वहां हाउस टैक्स की रकम लेकर मैनुअल रसीद काटकर देते हैं। मैनुअल काटी गई रसीद को कंप्यूटर में दर्ज न करने की शिकायत अक्सर आती रहती है। 
इसमें अनियमितता की भी शिकायतें मिलती रही हैं। इस बीच शहर को स्मार्ट सिटी के क्रम में आगे बढ़ाते हुए नगर निगम ने हाउस टैक्स बिलिंग की स्मार्ट व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र ने बताया कि स्मार्ट बिलिंग व्यवस्था के लिए 50 एसबीएम खरीदी जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। फरवरी तक मशीनें खरीद ली जाएंगी। इसके बाद कर्मियों को प्रशिक्षण देकर नए वित्त वर्ष में घर-घर एसबीएम से बिलिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें