माघ मेले में 26 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी वेष बदलकर घूम रहे हैं। वे श्रद्धालुओं के साथ ठगी और छिनैती की घटनाएं कर सकते हैं। डीआईजी और एसपी क्राइम शाम पैदल ही संदिग्धों की खोजबीन में निकल पड़े। नौ लड़कों को पकड़ा गया। इनमें से सात का चालान कर दिया गया। दो की आईडी सही पाए जाने पर छोड़ दिया गया।
डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी फेरी दुकानदारों तथा श्रद्धालुओं के वेष में घूम रहे हैं। वे भीड़ का फायदा उठाकर ठगी और छिनैती कर सकते हैं। डीआईजी और एसपी क्राइम मंगलवार को फोर्स के साथ मेले में खोजबीन के लिए निकले। तमाम संदिग्ध दिख रहे युवकों की आईडी देखी गई। उनका पता पूछा गया। उनसे मेले में आने का मकसद तथा अन्य पूछताछ हुई। नौ संदिग्धों को दारागंज पुलिस को सौंपा गया। दारागंज इंस्पेक्टर ने बताया कि दो युवकों की पहचान सही निकली। बाकी का शांति भंग की आशंका में चालान कर उनके द्वारा दिए गए पते की तस्दीक की कार्रवाई हो रही है। संवाद