फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माफिया अतीक के दो गुर्गों के घर कुर्की का नोेटिस चस्पा, पांच करोड़ की रंगदारी में हैं वांछित

Fri, 13 May 2022 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

साथ ही फोन पर अतीक से बात कराई जिसने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। रुपये देने से इंकार करने पर अली व उसके साथियों ने जान से मारने का प्रयास किया। मामले में अली पर 50 जबकि फरार चल रहे अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गों पर एक बार फिर शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामियों फुल्लू और अमन के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी हो गया है। पुलिस ने यह नोटिस दोनों के घर पर चस्पा कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तय समय पर दोनों हाजिर नहीं होेते तो कुर्की की कार्रवाई की अनुमति के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।

विज्ञापन



जिस मामले में दोनों गुर्गों के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी हुआ है, उसमें अतीक के बेटे अली समेत कई अन्य लोग भी फरार हैं। 31 जनवरी को करेली में प्रापॅर्टी डीलर जीशान अहमद उर्फ जानू ने अली समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अली ने अपने साथियों संग आकर उसका प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय बुलडोजर चलवाकर ढहा दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद। - फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपियों पर घोषित हैं 25-25 हजार के इनाम

साथ ही फोन पर अतीक से बात कराई जिसने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। रुपये देने से इंकार करने पर अली व उसके साथियों ने जान से मारने का प्रयास किया। मामले में अली पर 50 जबकि फरार चल रहे अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है।


लगभग चार महीने बीतने के बाद भी फरार आरोपियों का सुराग नहीं मिलने पर अब पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत दो आरोपियों फुल्लू व अमन के खिलाफ कोर्ट से कुर्की का नोटिस जारी हुआ है। पुलिस ने इसका तामीला भी करा दिया है। करेली पुलिस का कहना है कि मामले में दो आरोपियों को अंतरिम जमानत मिल गई है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें