फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः पीडब्ल्यूडी के सात ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की संतुति

Sat, 06 Apr 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की पांच सड़कों की उच्चस्तरीय जांच में मानक की अनदेखी पाए जाने के बाद प्रथम श्रेणी के सात ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति कर दी गई है। इस मामले में तीन अधिशासी अभियंताओं के अलावा संबंधित एई और जेई पर पर गाज गिरने के संकेत मिले हैं। हालांकि जिन सड़कों पर बीसी व डीबीएम की डेंसिटी कम पाई गई और बिटुमिन मानक के अनुरूप नहीं मिला, वहां शासन की फटकार के बाद नए सिरे से काम शुरू करा दिया गया है। कुंभ के दौरान आनन-फानन में बनाई गई इन सड़कों की स्टेट लेबल जांच केदौरान गुणवत्ता में कमी पाई गई थी।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय को फोरलेन से जोड़ने की योजना के तहत प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग का निर्माण पीडीब्ल्यूडी के निर्माण खंड-तीन की ओर कराया गया है। इस सड़क की जांच के दौरान वीसी एवं डीबीएम की डेंसिटी के मानक में बड़ा अंतर पाया गया है। इसके अलावा निर्माण खंड-एक के तहत बनाई गई जीटी रोड के 187 किमी से 194 किमी के बीच का कार्य में जबरदस्त कमियां पाई गई हैं। एक्सईएन एके द्विवेदी ने बताया कि जहां कमियां मिली हैं, उनको दुरुस्त कराया जा रहा है। चार ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति की गई है।

इसी तरह निर्माण खंड-चार की सड़कों में भी मानक व गुणवत्ता की कमी पाई गई है। फाफामऊ-सहसों-हनुमानगंज मार्ग केचौड़ीकरण के अलावा हंडिया से सोरांव, फूलपुर-हंडिया मार्ग तक वाया दमगढ़ा संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य में बीसी एवं डीबीएम की डेंसिटी कम होने के साथ ही बिटुमिन में भी कमी पाई गई है। निर्माण खंड-चार के एक्सईएन विपिन पचौरिया के मुताबिक गड़बड़ी करने वाले दो ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें