अतरसुइया के गोलपार्क स्थित एसबीआई के जले हुए एटीएम से सोमवार को 15.49 लाख रुपये के नोट सुरक्षित निकले। अफसरों की मौजूदगी में कस्टोडियन कंपनी के कर्मचारियों ने मशीन का चेस्ट खोला तो नोट सुरक्षित देख उनकी जान में जान आई।
अतरसुइया के गोलपार्क स्थित एसबीआई के जले हुए एटीएम से सोमवार को 15.49 लाख रुपये के नोट सुरक्षित निकले। अफसरों की मौजूदगी में कस्टोडियन कंपनी के कर्मचारियों ने मशीन का चेस्ट खोला तो नोट सुरक्षित देख उनकी जान में जान आई। उधर बैंक अफसरों ने भी राहत की सांस ली। घटना में जली दूसरी मशीन शुक्रवार को खोली जाएगी।
विज्ञापन
पांच जुलाई की सुबह गोलपार्क स्थित बूथ में लगी आग में दो एटीएम जल गए थे। आग में जलकर दोनों मशीनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जिससे उन्हें घटना के तुरंत खोला जाना संभव नहीं हो पाया। इसके चलते यह भी नहीं पता चल सका कि मशीन में रखे नोट सुरक्षित हैं या नहीं। बृहस्पतिवार दोपहर एसबीआई मीरापुर शाखा के मैनेजर सत्येंद्र कुमार उत्पल, सीएमएस अनिल सिन्हा, पटल अधिकारी राजीव सिंह के साथ ही कस्टोडियन कंपनी एसबीआईएल के दो कर्मचारी घनश्याम व अंकित मौके पर पहुंचे। जानकारी पर पुलिस भी आ गई।
इसके बाद दोनों कस्टोडियन ने एटीएम का चेस्ट खोला तो उसमें रखे नोट पूरी तरह सुरक्षित मिले। कैश ट्रे तक राख पहुंचने के चलते 10-20 नोट काले पड़ गए थे लेकिन अन्य नोट पूरी तरह सुरक्षित मिले। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि एटीएम में कुल 15,49, 500 रुपये मूल्य के नोट सुरक्षित मिले हैं। दुर्घटना में जली दूसरी मशीन वह है जिससे कैश जमा होता है। उसे मंगलवार को अफसरों व पुलिस की मौजूदगी में खोला जाएगा।