फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से 70 लाख लोग बेरोजगार

Sat, 17 Dec 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
नोटबंदी के कारण पिछले 39 दिनों में 70 लाख लोग बेरोजगार हो गए और चार लाख करोड़ का नुकसान होने से देश की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंची है। यह दावा है कि कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री का, जो शुक्रवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में नोटबंदी पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। नोटबंदी से नाराज कांग्रेसियों ने घंटाघर तक कैंडल मार्च भी निकाला।
विज्ञापन


‘नोटबंदी-एक असफल प्रयोग’ विषयक संगोष्ठ में अनिल शास्त्री ने दावा किया कि इससे देश की जीडीपी में दो फीसदी की गिरावट आना तय है। इससे सरकार की कवायद पर प्रश्नचिह्न लग जाएगा। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोटबंदी को लेकर अपने ही 183 नियमों को बदल चुके हैं। इसके बावजूद भ्रष्टाचार, कालाधन, आतंकवाद, जारी नोट पर कोई रोक नहीं लग सकी। नोटबंदी सिर्फ जल्दबाजी में लिया गया एक निर्णय है। शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि नोटबंदी के कारण कई बेटियों की शादी टूट गई। उनका परिवार सदमे में हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जिन किसानों, गृहणियों, छोटे दुकानदारों और आम लोगों ने खराब वक्त के लिए अपने पास जो पैसा बचाकर रखा था, नोटबंदी ने उन्हें परेशानी में डाल दिया।

कांग्रेसजनों ने नोटबंदी के कारण हुईं 122 मौतों पर शोक एवं संवेदना जताई और घंटाघर तक कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व महासचिव फुजैल हाशमी, पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, पार्टी नेता डॉ. राजेंद्र जायसवाल, मोहम्मद असलम, अजय श्रीवास्तव, किशन लाल, परवेज सिद्दीकी, अवधेश त्रिपाठी, इरशाद उल्लाआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें