फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उमर-अली ही नहीं... हत्या के डेढ़ साल बाद भी इंस्टाग्राम पर 'जिंदा' है अतीक, तीन दिन पहले शेयर हुई ये पोस्ट

Sun, 27 Oct 2024 10:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी अभिषेक भारती का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है। जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक के बेटे उमर व अली के नाम से फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी संचालन करने में एक युवक पर कार्रवाई की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि करीब डेढ़ साल पहले जिस अतीक की हत्या हो चुकी है, उसके नाम से भी सोशल मीडिया पर अकाउंट चलाए जा रहे हैं। इन पर लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। तीन दिन पहले उमर को जमानत मिलने से संबंधित पोस्ट भी इस पर शेयर की गई है।

विज्ञापन

अतीक के नाम पर इंस्टाग्राम पर फिलहाल, तीन अकाउंट चलने की बात सामने आई है। इनमें से एक अतीक अहमद ऑफिशियल नाम से बने अकाउंट के 1.21 लाख फॉलोअर हैं। तीन दिन पहले इस पर उमर को लखनऊ में पेशी पर लाए जाने के दौरान बनाया गया वीडियो भी पोस्ट किया गया। इसके अलावा भी लगातार तस्वीरें व वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। इसी तरह एक अकाउंट अतीक अहमद वन नाम से संचालित किया जा रहा है। अतीक अहमद एमपी नाम से भी एक अन्य अकाउंट चलाया जा रहा है, जिस पर करीब नौ हजार फॉलोअर हैं। 

बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह कौन लोग हैं, जो इस नाम से अकाउंट बनाकर वीडियो और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने ऐसे लोगों के बारे में पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी अभिषेक भारती का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है। पता लगाया जा रहा है कि ऐसा कौन लोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

उमर-अली के नाम से कुल 13 अकाउंट
सूत्रों का कहना है कि उमर व अली के नाम से इंस्टाग्राम पर कुल 13 अकाउंट चल रहे हैं। अली के नाम पर सात व उमर के नाम पर छह अकाउंट चल रहे हैं। अली के नाम पर चल रहे सभी अकाउंट पर लगभग दो लाख फॉलोअर हैं। इसी तरह उमर के नाम पर चल रहे अकाउंट पर भी एक लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें