फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद नहीं, अब कहे जाएंगे डीआरएम प्रयागराज

Sun, 23 Feb 2020 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के डीआरएम को अब डीआरएम प्रयागराज कहा जाएगा। इसका गजट शनिवार को रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिया। रेलवे बोर्ड के सचिव सुशांत कुमार मिश्र की ओर से 22 फरवरी 20 को जारी अधिसूचना में कहा गया कि इस मंडल में इलाहाबाद से नाम वाले रेलवे के अन्य कार्यालयों के नाम भी बदल दिए जाएं। गजट में तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


नवाब युसूफ रोड स्थित डीआरएम ऑफिस तकरीबन 95 वर्ष पुराना है। देश आजाद होने के पूर्व 1925 में यहां डिविजनल सुपरिटेडेंट इलाहाबाद का पद था,  जो डीआरएम के समकक्ष ही पद था। तब यहां पहले डीएस के रूप में अंग्रेज अफसर सीएफ सेटो की तैनाती रही। 1979 तक यहां डीएस इलाहाबाद का ही पद रहा। इसके बाद जब रेलवे बोर्ड ने डीआरएम का पद बनाया तो यहां 1979 में पहले डीआरएम के रूप में हिम्मत सिंह की तैनाती हुई।

उस समय का इलाहाबाद मंडल उत्तर रेलवे दिल्ली के ही अधीन था। वर्ष 2003 में उत्तर मध्य रेलवे का गठन होने के बाद यहां पहले डीआरएम के रूप में मैथ्यू जॉन की तैनाती हुई। एनसीआर गठन होने के पूर्व भी मैथ्यू जॉन ही यहां डीआरएम के रूप में तैनात थे। वर्तमान समय यहां डीआरएम के पद पर अमिताभ है। जो इलाहाबाद मंडल के आखिरी एवं नाम बदलने के बाद प्रयागराज मंडल के पहले डीआरएम हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें