एनेक्सी भवन में विशेष कार्यशाला में शामिल हाईकोर्ट के जस्टिस वेद प्रकाश वैश और जस्टिस सलिल कुमार राय
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन करने वाले किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। इस प्रकार से सभी प्रत्याशी मैदान में है। नामांकन पत्रों की जांच और इस पर आपत्ति की सुनवाई आठ और नौ फरवरी को होगी। दस फरवरी को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य चुनाव संचालक वशिष्ठ तिवारी ने कहा है कि प्रत्याशियों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।
हाईकोर्ट बार के महासचिव जेबी सिंह ने बताया कि बार के वरिष्ठ सदस्य और एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र के 91 वर्ष का होने पर शनिवार को बार एसोसिएशन उनका जन्म दिन धूमधाम से मनाएगा। दिन में 11 बजे एक समारोह का आयोजन लाइब्रेरी हॉल में किया गया है।
91 के हुए वीसी, बधाईयों का तांता
प्रयागराज। वरिष्ठ अधिवक्ता, बार कौंसिल ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन, पूर्व महाधिवक्ता वीसी मिश्र 91 साल के पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य में उनका जन्म दिन एनसीजेडसीसी प्रेक्षागृह में शुक्रवार को मनाया। आयोजन के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता ने कहा कि वकीलों को प्रतिक्रिया करने से बचना चाहिए और वह धैर्य का परिचय देना चाहिए। वीसी मिश्र का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। अधिवक्ता समाज को दिया गया उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। समारोह में पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा, अमरेंद्र नाथ सिंह सहित कई पूर्व अध्यक्ष और पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौेजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत पांच ब्राह्मणों के स्वस्ति वाचन से हुई।