नार्दन फुटबॉल एकेडमी की ओर से जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया।
- फोटो : prayagraj
कोविड-19 महामारी के दूसरे चरण के चलते नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज ने आज चौथे दिन स्टैनली रोड सिविल लाइन (चंद्र स्कैनिंग) के निकट गरीब एवं बेरोजगार श्रमिक लोगो (जरूरतमंदों) को राशन वितरित किया I
अकादमी के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार आज चौथे दिन अकादमी ने सभी 15 परिवार के श्रमिक लोगो को राशन प्रदान किया I आज राजरूपपुर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा अकादमी ने सायकाल 5 बजे से मोहल्ले के 15 परिवारों को जो आर्थिक तंगी एवं बेरोजगारी से गुजर रहे है उन सभी को राशन वितरित किया राशन में (दाल, चावल, आलू, प्याज, चीनी, आटा, नमक, हल्दी इत्यादि) दिया गया।
नार्दन फुटबॉल एकेडमी की ओर से जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया।
- फोटो : prayagraj
राशन वितरित करने के लिए अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, प्रशिक्षु देवेंद्र कुशवाहा, मनीष कुमार, आज़ाद पांडेय, हर्षित ओझा, मितेश गुप्ता एवं सहयोगी रंजन चक्रवर्ती ने राशन बाटने में सहायता कियाI आप सभी से विनम्र निवेदन है की इच्छुक व्यक्ति अपनी स्वेक्षा से राशन (दाल, चावल, मसाला, नमक, चाय पत्ती, गर्म मसाला, आलू, प्याज इत्यादि) योगदान के लिए इंद्रनील घोष से संपर्क कर सकते हैI
घोष ने बताया कि योगदान देने के लिए इच्छुक व्यक्ति एवं जरूरतमंद लोग इंद्रनील घोष (9453231784), अमन सिंह (8299689446) अखिलेश (9696645292) से दिए हुए नंबर पर संपर्क कर सकते है अथवा नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के इस बैंक खाते नंबर पर राशि भेज सकते हैI