फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे :  तीन दिन निरस्त रहेगी प्रयागराज रामबाग-बलिया डीएमयू, कई ट्रेनों का रहेगा मार्ग परिवर्तन

Sun, 11 Sep 2022 10:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वाराणसी मंडल के गाजीपुर-बलिया रेलखंड में दोहरीकरण कार्य की वजह से इंटरलॉकिंग होनी है। इस वजह से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा जहां एक ओर कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है तो कुछ को बदले हुए रास्ते से चलाने का एलान किया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज रामबाग से बलिया जाने वाली डीएमयू का संचालन तीन दिन निरस्त रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने यह गाड़ी 12, 13 और 15 सितंबर को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के गाजीपुर-बलिया रेलखंड पर चलने वाली कुछ ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलेंगी।

विज्ञापन



वाराणसी मंडल के गाजीपुर-बलिया रेलखंड में दोहरीकरण कार्य की वजह से इंटरलॉकिंग होनी है। इस वजह से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा जहां एक ओर कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है तो कुछ को बदले हुए रास्ते से चलाने का एलान किया है। जो ट्रेनें बदले रास्ते से चलेंगी उसमें से कुछ प्रयागराज भी आती है। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि छपरा से 12 एवं 14 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी ।


इसी रास्ते से 11, 12 और 14 सितंबर को 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस एवं 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस भी चलेगी। उक्त मार्ग पर सूरत से 12 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 09065 सूरत-छपरा स्पेशल, 14 सितंबर को  09066 छपरा-सूरत स्पेशल, 12 एवं 15 सितंबर को 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस और गोंडिया से 11, 13 एवं 14 सितंबर को चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस का भी संचालन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें