फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में अगले माह 1462 नए कर्मचारियों की हो जाएगी तैनाती

विज्ञापन
North Central Railway
विज्ञापन
जोन के इंजीनियरिंग विभाग को मिलेंगे सर्वाधिक 775 रेलकर्मी
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन को अगले माह 1462 नए कर्मचारी मिल जाएंगे। इन कर्मचारियों की तैनाती जोन के इलाहाबाद, झांसी एवं आगरा मंडल में होगी। एनसीआर के इंजीनियरिंग विभाग को सर्वाधिक 775 कर्मचारी मिलेेंगे। अगले माह इन सभी की तैनाती जोन के तीनों मंडलों में हो जाएगी।
दरअसल पिछले वर्ष ही रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई थी। उन परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा। अंत में चिकित्सीय जांच एवं डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद आरआरबी इलाहाबाद ने 1462 अभ्यर्थियों को पैनल एनसीआर प्रशासन को भेज दिया है। अब अगले माह इन कर्मचारियों की तैनाती एनसीआर में हो जाएगी। विभागवार कर्मचारियों की बात करें तो विद्युत/कोचिंग को 15, विद्युत/सामान्य को 24, परिचालन को 163, चिकित्सा को 27, विद्युत/टीआरडी को 38, इंजीनियरिंग को 775, विद्युत/आरएस को 82, मैकेनिकल /कैरिज वैगन को 228, मैकेनिकल/लोको को 05 एवं सिगनलिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन को 105 कर्मचारी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

95 फीसदी अभ्यर्थियों ने असिस्टेंट लोको पॉयलट की भर्ती परीक्षा
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की ओर से असिस्टेंट लोको पॉयलट की भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण 28 अगस्त से शुरू हुआ। बुधवार को यह परीक्षा प्रयागराज और कानपुर के 13 केंद्रों में हुई। दो पॉली में हुई इस परीक्षा में पहले दिन 95 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पॉली में 2115 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, इसमें2020 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह दूसरी पॉली में 2349 में से 2218 अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा दी। बुधवार को परीक्षा प्रयागराज के आठ एवं कानपुर के पांच केंद्र में हुई। पहली पॉली की परीक्षा सुबह दस से 12 बजे तक एवं दूसरी पॉली की परीक्षा दिन में तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली के मुताबिक परीक्षा का पहला चरण पिछले वर्ष जून माह में हुआ था। परीक्षा एक सितंबर तक होगी। इसमें कुल पदों की संख्या 1446 है7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें