फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन सब्जेक्ट में प्रवेश की व्यवस्था खत्म

Wed, 06 Apr 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रम में नॉन सब्जेक्ट के अंतर्गत प्रवेश की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब अभ्यर्थियों को संबंधित विषय की प्रवेश परीक्षा देनी होगी और उसी के आधार पर मेरिट निर्धारित होगी। विद्यार्थी पांच विषयों में प्रवेश परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। सिर्फ स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प दिया जाएगा। इसके अलावा परास्नातक और डीफिल कोर्सेज के लिए भी वस्तुनिष्ठ आधारित पेपर बनाने का निर्णय लिया गया है। पहले विस्तृत उत्तरीय पेपर होते थे। कमेटी ऑफ एडमिशन की मंगलवार को हुई बैठक में परास्नातक प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र में एकरूपता का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत पेपर में दो खंड होंगे। पहले खंड में समसामायिकी से प्रश्न होंगे। दूसरे खंड में संबंधित विषय के सवाल होंगे। इसके अलावा पूर्व में अभ्यर्थियों को स्नातक में लिए गए दो विषयों की परीक्षा देनी होती थी। नॉन सब्जेक्ट के अंतर्गत प्रवेश के लिए उनमें प्राप्तांक का एवरेज निकालकर मेरिट निर्धारित की जाती थी, लेकिन अब यह प्रावधान खत्म कर दिया गया है। अभ्यर्थी को जिस विषय में दाखिला लेना है उसी सब्जेक्ट की परीक्षा देनी होगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर बीएन सिंह ने बताया कि एक अभ्यर्थी पांच विषय की परीक्षा दे सकता है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एडमिशन ऑफ कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में प्रवेश परीक्षाओं तथा अन्य कार्यक्रम  पर विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी ने उसे मंजूरी भी दे दी। बुधवार को परीक्षा कराने वाली एजेंसी टीसीएस तथा बैंक के अफसरों के साथ बैठक होगी। उसमें निर्णय के बाद प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम बुधवार को ही जारी होने की उम्मीद है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर बीएन सिंह ने बताया कि 14 जुलाई तक सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें