फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन कांग्रेस के योगेश संग 26 का नामांकन

Wed, 24 Apr 2019 01:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन

इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट से आखिरी दिन कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इलाहाबाद से कांग्रेस के योगेश शुक्ला ने भी नामांकन किया। इलाहाबाद के लिए मंगलवार को सात लोगों ने पर्चा भरा। इस तरह से इस सीट के लिए कुल 23 लोगों ने दावेदारी की है। वहीं फूलपुर के लिए 19 नामांकन हुए। इस तरह से कुल 39 प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। अधिक संख्या होने की वजह से नामांकन की प्रक्रिया देर शाम तक चली।

विज्ञापन



आख्रिरी दिन नामांकन के लिए सुबह 11 बजे से ही कलेक्ट्रेट  परिसर में प्रत्याशियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। फूलपुर सीट के लिए तो दावेदारों की कतार कुछ ज्यादा ही लंबी हो गई। इसकी वजह से देर शाम तक नामांकन की पूरी की गई। सपा के दोनों प्रत्याशियों ने मंगलवार को भी नामांकन किया।

वे समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। फूलपुर सीट से प्रगतिशील समजवादी पार्टी की प्रिया सिंह पौल ने भी नामांकन किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास दिन भर समर्थकों का जमावड़ा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें