इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मिनिस्टीरियल एंड टेक्निकल स्टाफ यूनियन के 12 पदों पर चुनाव की घोषणा बृहस्पतिवार को हो गई। चुनावी प्रक्रिया तीन से 13 जून के बीच होगी।
12 पदों में एक पद अध्यक्ष, दो पद उपाध्यक्ष, महामंत्री, उपमंत्री और कोषाध्यक्ष के एक पद और कार्यकारिणी सदस्य के छह पद हैं। चुनाव के लिए नामांकन पत्रों का वितरण तीन व चार जून को होगा। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पांच जून है।
नामांकन के लिए अध्यक्ष पद प्रत्याशी को 500 रुपये, उपाध्यक्ष और महामंत्री प्रत्याशी को 300 रुपये, उपमंत्री और कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी को 200 रुपये और कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी को सौ रुपये नामांकन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
छह जून को उम्मीदवार आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि नौ जून दोपहर 3 बजे तक है। इसके बाद नौ जून को शाम 5 बजे ही अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी।
12 जून को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद बृहस्पतिवार को ही चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। जीते हुए प्रत्याशी 13 जून को शपथ ग्रहण करेंगे। चुनाव की सभी प्रक्रिया मिनिस्टीरियल एंड टेक्निकल स्टाफ यूनियन के कल्याण केंद्र में आयोजित होगी।