फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के अपहरण का शोर, थाने में हंगामा

विज्ञापन
Noise for abducting lawyer, uproar in police station
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्नलगंज में एसएसपी ऑफिस के पास से सोमवार शाम जिला कचहरी के अधिवक्ता को कुछ लोग कार में खींच ले गए। जानकारी मिली तो साथी वकीलों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में वह थाने पहुंच गए। बाद में पता चला कि किसी मामले में उन्हें क्राइम ब्रांच पूछताछ के लिए साथ ले गई है। जिसके बाद समझाकर वकीलों को शांत कराया गया।
विज्ञापन

घटना शाम छह बजे के करीब हुई। कर्नलगंज में रहने वाले जिला कचहरी के अधिवक्ता कहीं जा रहे थे। तभी एसएसपी ऑफिस के पास से कारसवार कुछ लोग उन्हें गाड़ी में खींचकर ले गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी अन्य अधिवक्ताओं को हुई तो वह स्तब्ध रह गए। रात नौ बजे के करीब राकेश पांडेय, केके शुक्ला, जेपी पांडेय, अन्नू शुक्ला समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता कर्नलगंज थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि अधिवक्ता का अपहरण किया गया। मामला अधिवक्ताओं का था ऐसे में पुलिस भी सकते में आ गई।
सूचना पर एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र भी कर्नलगंज थाने में में पहुंच गए। इसके बाद पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि अधिवक्ता को कार में ले जाने वाले लोग क्राइम ब्रांच के सदस्य थे। अफसरों ने बताया कि पूछताछ के लिए उन्हें ले जाया गया है। जिसके बाद अधिवक्ता शांत हुए। हालांकि उन्होंने अधिवक्ता को फर्जी फंसाने की भी आशंका जाहिर की। चर्चा रही कि मामला भांग के ठेके से गांजा बेचे जाने से संबंधित है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की ओर से पूछताछ के लिए अधिवक्ता को ले जाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें