फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नहरों में पानी नहीं...आसमान से भी धोखा

Fri, 17 Jul 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
हरिसेनगंज- पानी न छोड़े जाने से सूखी मऊआइमा रजबहा - फोटो : Archive
विज्ञापन
शारदा सहायक की मऊआइमा रजबहा नहर में पानी न छोड़े जाने से 50 से ज्यादा गांवों के किसानों की नींद उड़ गई है। धान की रोपाई का सीजन निकल रहा है, पर नहर सूखी पड़ी है। ऊपर से मानसून भी बेवफा साबित हो रहा है।
विज्ञापन



इलाके में धान की रोपाई का समय बीत रहा है, लेकिन शारदा सहायक की मऊआइमा रजबहा नहर में एक बूंद पानी नहीं आया। करीब 50 गांवों के हजारों किसान आसमान और शासन दोनों की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। नहर में पानी न आने से हरखपुर, शहबाजपुर, महरौंडा, पिलखुआ, बागी, चौहान का पूरा, मातपुर, कटरा दयाराम, कटाता, विशंभरपुर, मूल्हापुर, नई बाजार, फतनपुर, बंतरिया, भौंका, जाम्हा, शीतलापुर, बेनीपुर, तेजपुर से लेकर कहली टेल तक के किसान परेशान हैं। किसान राम मूर्ति पटेल और शिव भगवान ने बताया कि धान की नर्सरी तैयार है, खेत तैयार हैं। बस पानी का इंतजार है। नहर विभाग के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि अभी हेड से नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है। उच्चाधिकारियों से अधिक पानी छोड़ने की मांग की है। 2-3 दिन में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें