फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : लापता होम्योपैथिक चिकित्सक का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग, प्रतापगढ़ में मिली थी अंतिम लोकेशन

Fri, 22 Mar 2024 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डॉ. नीलेश अग्रहरि सुल्तानपुर जिले में रामनाथपुर सीएचसी पर बतौर चिकित्सक तैनात हैं। वह 19 मार्च को ड्यूटी के लिए घर से निकले। अल्लापुर से सिविल लाइंस रोडवेज पर आने के बाद उनका कुछ पता नहीं चला। हालांकि पुलिस ने प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की।
विज्ञापन
लापता चिकित्सक डॉ. नीलेश अग्रहरि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के अल्लापुर इलाके में रहने वाले होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नीलेश अग्रहरि का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। वह 19 मार्च को ड्यूटी पर जाने के लिए घर से सुल्तानपुर के लिए निकले थे। इसके बाद न तो वह दफ्तर पहुंचे न ही घर लौटे। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


डॉ. नीलेश अग्रहरि सुल्तानपुर जिले में रामनाथपुर सीएचसी पर बतौर चिकित्सक तैनात हैं। वह 19 मार्च को ड्यूटी के लिए घर से निकले। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। हालांकि पुलिस ने प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की। इसमें उनकी अंतिम लोकेशन प्रतापगढ़ के भूपियामऊ बसअड्डे पर मिली। इसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें