मालवीय नगर के कृष्ण मुरारी ने बताया कि उन्हें अगले माह सपरिवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए करनाल जाना था। दो माह पूर्व ही ऊंचाहार एक्सप्रेस में रिजर्वेशन करा लिया था। अब ट्रेन निरस्त हो गई है। ऐसे में अब दूसरा विकल्प तलाशना होगा। उधर, निरस्तीकरण की अवधि में सहालग के साथ ही माघ मेला भी है। ऐसे में माघ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को भी ट्रेनें निरस्त होने की वजह से परेशानी हो सकती है।
26 ट्रेनों के रेलवे ने घटा दिए फेरे
एक दिसंबर से 28 फरवरी तक की अवधि के दौरान प्रयागराज जंक्शन एवं उत्तर मध्य रेलवे के तमाम रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 26 ट्रेनों के फेरे रेलवे ने कम कर दिए हैं। इसमें अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, दिल्ली-आजमगढ़, छपरा-दुर्ग सारनाथ आदि ट्रेनें हर रोज की बजाय तीन दिन चलेंगी। इसी तरह आनंद विहार-भागलपुर सप्ताह में तीन की बजाय एक दिन, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस हर रोज की बजाय एक दिन चलेगी।