फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ट्रेनों में नो रूम, परीक्षार्थियों का भी जमावड़ा

Mon, 26 Oct 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। दुर्गा पूजा, दशहरा और मोहर्रम के बाद लोगों की वापसी शुरू हुई तो रविवार को ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी। इसकी वजह से कई गाड़ियों में नो रूम की स्थिति हो गई। रूट चाहे दिल्ली का हो या फिर मुंबई का, इन रुटों की ज्यादातर ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस रहीं। एसएससी की परीक्षा के कारण भी ट्रेनों में भीड़ काफी अधिक बढ़ गई। शाम को इलाहाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनों में सीट के लिए यात्रियों और परीक्षार्थियों में झड़प भी हुई।
विज्ञापन


त्योहार के बाद वापसी के लिए सबसे ज्यादा लोगों ने रविवार के लिए आरक्षण कराया था, सो सुबह से ही लोग जंक्शन पर पहुंचने लगे। हर किसी को ट्रेन पकड़ने की जल्दी। दिल्ली और मुंबई रूट की ट्रेनों में भीड़ सर्वाधिक रही। सबसे खराब स्थिति ट्रेन की जनरल बोगियों में रही, जहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची। इन रूटों पर प्रयागराज एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर-मथुरा एक्सप्रेस, दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस कालका मेल, चौरी-चौरा एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, मुंबई मेल आदि ट्रेनों की स्लीपर बोगी में भी नो रूम हो गया।

प्रयागराज में वेटिंग लिस्ट आठ सौ के पार तो इलाहाबाद-जयपुर, दिल्ली दूरंतो, नौचंदी आदि ट्रेनों में तीन सौ के पार पहुंच गई। भीड़ का आलम यह रहा कि सुबह से लेकर देर शाम तक जंक्शन पर जो भी ट्रेन पहुंची, उसमें चढ़ने को लेकर जमकर मारामारी हुई। जनरल बोगियों में कुछ को सीट मिली तो कुछ ने नीचे ही चादर बिछाकर सफर की तैयारी कर ली। उधर, परीक्षा खत्म होने के बाद वापसी के लिए जंक्शन पहुंचे परीक्षार्थियों ने नौचंदी, चौरी-चौरा समेत अन्य ट्रेनों की आरक्षित सीटों पर कब्जा कर लिया। इसे लेकर पहले से आरक्षण करने वालों की उनसे झड़प भी हुई। जीआरपी के हस्तक्षेप के बाद काफी परीक्षार्थियों को आरक्षित बोगियों से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


त्योहार के बाद वापसी के लिए लोग निकले तो रविवार को बसों में भी भीड़ काफी बढ़ गई। सिविल लाइंस बस अड्डे से लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर आदि की ओर जाने वाली बसों में काफी भीड़ रही। इसी तरह जीरो रोड बस अड्डे से मिर्जापुर, रीवां आदि जाने वालों यात्रियों की भीड़ रही। अचानक भीड़ बढ़ने के कारण काफी यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें